अडानी विद्युत संयंत्र में दुर्घटना में 21 श्रमिक घायल

अहमदाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा में स्थित अडानी पॉवर लिमिटेड की 4,600 मेगावाट क्षमता की नौ इकाइयों में से एक इकाई में बुधवार को हुई एक दुर्घटना में कम से कम 21 श्रमिक घायल हो गए।

अहमदाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा में स्थित अडानी पॉवर लिमिटेड की 4,600 मेगावाट क्षमता की नौ इकाइयों में से एक इकाई में बुधवार को हुई एक दुर्घटना में कम से कम 21 श्रमिक घायल हो गए।

कंपनी ने कहा कि आठ श्रमिकों को मामूली चोटें आई हैं और उनका प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए घटनास्थल से कोई 500 किलोमीटर दूर अहमदाबाद ले जाया गया है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि घायल श्रमिकों को सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है।

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि इकाई दो दिन बंद रहने के बाद चालू की जा रही थी, और उसी दौरान एक फ्लैस टैंक के निकास द्वार से गर्म पानी का फव्वारा फूट पड़ा।

बयान में कहा गया है, “संयंत्र चालू करने के दौरान वाष्प की कुछ मात्रा को सामान्य तौर पर निकास द्वार से निकलने दिया जाता है।”

प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान इकाई में ड्यूटी पर मौजूद 21 श्रमिक गर्म पानी के फव्वारे की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद इकाई बंद कर दी गई।

कंपनी ने घटना की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है, जो 10 दिनों के भीतर अपनी रपट सौंपेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493