‘अतरंगी यारी’ की रिकॉर्डिग शानदार अनुभव : फरहान (फोटो सहित)

मुंबई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर का कहना है कि फिल्म ‘वजीर’ के सह-अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ दोस्ती के युगल गीत ‘अतरंगी यारी’ को रिकॉर्ड करने में उन्हें काफी मजा आया।

यह पहली बार है जब अपनी संगीत के गुणों के लिए भी मशहूर दोनों सितारों ने साथ मिलकर कोई गीत गाया है।

फरहान ने एक बयान में कहा, “ऐसी शानदार फिल्म के लिए ऐसे शानदार लोगों के साथ गीत में काम कर रहा हूं जिसे रोचक ने बेहद खूबसूरती से तैयार किया है। बेहद अद्भुत महसूस हो रहा है।”

अमिताभ ने पिछले सप्ताह कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दोनों सितारों को गाने की रिकॉर्डिग का मजा उठाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में फरहान हाथों में गिटार थामे दिखाई दे रहे हैं।

‘अतरंगी यारी’ जो बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बन रही फिल्म का मर्म है। यह अमिताभ और फरहान द्वारा निभाए जा रहे किरदारों की अनोखी दोस्ती दर्शाता है।

फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, “पिछले छह महीनो से फिल्म के लिए गाने की तलाश के दौरान 100-200 गाने सुनने के बाद मुझे यह पसंद आया।”

फिल्म अगले वर्ष आठ जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493