सियोल, 17 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने एक जापानी पत्रकार को दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क गुएन-हाई की मानहानि के मामले में गुरुवार को बरी कर दिया।
सियोल, 17 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने एक जापानी पत्रकार को दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क गुएन-हाई की मानहानि के मामले में गुरुवार को बरी कर दिया।
सियोल मध्य जिला अदालत ने जापानी अखबार सांकेई शिमबन के पूर्व सियोल ब्यूरो प्रमुख तात्सुया काटो को आरोप से बरी कर दिया।
काटो ने अक्टूबर 2014 में राष्ट्रपति पार्क के उस दिन के ठौर-ठिकाने के बारे में रपट छापी थी जिस दिन नौका दुर्घटना हुई थी। दक्षिण कोरिया के इतिहास की सबसे भीषण नौका दुर्घटना में 300 लोग मरे थे। इनमें अधिकतर किशोर थे जो स्कूल की तरफ से भ्रमण पर निकले थे।
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि काटो का लेख उचित तो नहीं है लेकिन यह एक लोकतांत्रिक समाज में प्रेस की स्वतंत्रता के दायरे में आता है।
dharmpath.com dharmpath