अतिथि भूमिका निभाएंगी किम कार्दशियां

न्यूयॉर्क, 19 जनवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां कथित तौर पर फिल्म ‘ओशनस एट’ की ज्वैलरी लूट की शूटिंग में शामिल होंगी।

फिल्म की शूटिंग इन दिनों मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में चल रही है। वहीं अभिनेत्री ज्वैलरी लूट की शूटिंग के लिए एक बार फिर अतिथि भूमिका निभाएंगी।

कार्दशियां सोमवार को अपनी बहन केंडल के साथ सेट पर नजर आईं थी।

सूत्रों के मुताबिक, मिट गाला दृश्य में एक संग्रहालय के बाथरूम से चोरी करना शामिल है।

वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्रों ने जानकारी दी है कि कार्दशियां फिल्म में हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह पीड़ित हैं या भीड़ का मशहूर चेहरा हैं।

फिल्म में सैंड्रा बुलक, केट ब्लैंचेट, रिहाना, ऐनी हैथवे, सारा पॉलसन और मिंडी कालिंग जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

कार्दशियन के प्रतिनिधि ने इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म में अतिथि भूमिका में हैं, लेकिन इसके आगे उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493