नेपल्स के माफिया विरोधी जिला निदेशालय (डीडीए) के अभियोजन पक्ष के अनुसार, अभियान के तहत शहर के कुछ प्रमुख जिलों में कोकीन की तस्करी करने वाले दो माफिया गुटों को निशाना बनाया गया।
मुख्य अभियोजक जियोवनी कोलान्जेलो ने बताया कि गुटों ने इस अवैध कारोबार में कुछ बच्चों को भी शामिल कर रखा है जो मादक पदार्थो को ग्राहकों के घर पहुंचाते हैं।
डीडीए अभियोजक फिलिपो बीट्राइस ने कहा, “कुछ बच्चे तो 10 साल की आयु के भी नहीं थे।”
अधिकारियों का कहना है कि तस्करी में शामिल सभी नाबालिगों की उम्र 14 साल से कम है और वे आरोप के पात्र नहीं हैं।
dharmpath.com dharmpath