अदनान, कबीर बेदी ने बड स्पेंसर के निधन पर शोक जताया

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। मशहूर पाकिस्तानी गायक अदनानी सामी ने मंगलवार को इतालवी अभिनेता बड स्पेंसर को अपने बचपन का पसंदीदा अभिनेता बता उनके निधन पर शोक जताया। अभिनेता कबीर बेदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया, जिनके साथ उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक ‘वी आर एंजेल्स’ में काम किया था।

स्पेंसर का सोमवार को निधन हो गया। वह 86 साल के थे।

अदनान ने अपनी ट्विटर पोस्ट पर लिखा, “मेरे बचपन के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक बड स्पेंसर नहीं रहे। उन्होंने हास्य एवं एक्शन को बड़ी आसानी से निभाया। आत्मा को शांति मिले।”

कबीर ने ट्विटर पर लिखा, “मिसिंग कार्लो ‘बड स्पेंसर’। ‘स्पेगेटी वेर्स्टन’ (फिल्म) से अमर हो गए। उनके साथ ‘वी आर एंजेल्स’ में काम कर चुका हूं। आत्मा को शांति मिले।”

स्पेंसर को 1970 के दशक की ‘दे कॉल मी ट्रिनिटी’ सहित कई सफल फिल्मों के लिए याद किया जाता है। ‘दे कॉल मी ट्रिनिटी’ उस जमाने में इटली की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। उन्होंने ‘ट्रिनिटी इज स्टिल माय नेम’ और ‘डबल ट्रबल’ फिल्म में भी काम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493