इजिप्टएयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान का रिकॉर्डर दुरुस्त

काहिरा, 28 जून (आईएएनएस)। फ्रांस में इजिप्टएयर विमान की उड़ान संख्या एमएस804 के मई में दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को सफलतापूर्वक ठीक कर लिया गया है।

मिस्र के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि फ्रांसीसी विमान जांच ब्यूरो डेटा रिकॉर्डर के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड को ठीक करने में सफल रहा।

गौरतलब है कि 19 मई को यह विमान पेरिस से काहिरा जा रहा था कि अचानक यह भूमध्य सागर में जा गिरा। इसमें सवार सभी 66 लोगों की मौत हो गई।

‘सीएएन’ ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि कॉकपिट का वॉयस रिकॉर्डर मंगलवार तड़के तक ठीक हो सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि दोनों उपकरण दुर्घटना और पानी की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

मिस्र के जांचकर्ताओं ने ब्लैक बॉक्सों की खराब हो चुकी मेमेरी चिप पिछले सप्ताह फ्रांस के तकनीकी दल को भेजी थी।

अधिकारियों ने बैटरी की जांच की। इसमें डेटा यूनिटों की इलेक्ट्रिक जांच भी शामिल है।

इन ब्लैक बॉक्सों को भूमध्य सागर से बरामद किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493