अदनान ने भारतीय नागरिकता का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रसिद्घ गायक अदनान सामी शुक्रवार को भारत के नागरिक बन गए हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने उन्हें यहां नागरिकता का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। सामी ने इसे ‘नया जन्म’ करार दिया है।

सामी ने भारतीय नागरिकता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भी आभार जताया है।

अदान ब्रिटेन में जन्मे थे और इससे पहले वह कनाडा के नागरिक थे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “एक नई शुरुआत। एक नया एहसास। एक नया जुड़ाव। एक नए प्यार का रिश्ता। एन नया देश। जय हिंद।”

सामी ने रिजीजू से भारतीय प्रमाणपत्र लेते हुए एक तस्वीर भी साझा की है।

तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू से भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र प्राप्त करते हुए। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

सामी ने लिखा है, “भारतीय नागरिकता देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। एक नया जन्म। भारतीय नागरिकता देने में अपार मदद करने के लिए मैं माननीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी का ऋणी हूं।”

अदनान पहली बार मार्च 2001 में पर्यटक वीजा पर भारत आए थे। इसके बाद उनके आखिरी वीजा की अवधि पिछले साल अक्टूबर में बढ़ाई गई थी।

भारत में सामी के दो गाने ‘कभी तो नजर मिलाओ’ और ‘लिफ्ट करा दे’ बेहद लोकप्रिय हुए थे।

पिछले साल आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में उनके द्वारा गाई गई कव्वाली ‘भर दो झोली मेरी’ को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493