दुबई के होटल में आग, 14 घायल

दुबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दुबई में एक लग्जरी होटल में लगी आग में 14 लोग घायल हो गए हैं। घटना उस जगह पर हुई, जहां लोग आतिशाबाजी देखने के लिए इकट्ठा हुए थे। आग पर काबू पा लिया गया है।

गल्फ न्यूज की एक रपट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि गुरुवार रात एडरेस डाउनटाउन होटल की निचली मंजिल पर आग लगी, जिसने ऊपरी मंजिलों को भी अपनी लपेट में ले लिया।

दमकलकर्मियों ने रात 10.30 बजे तक 80 फीसदी आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद नए साल का जश्न जारी रहा।

दुबई पुलिस के प्रमुख मेजर-जनरल खामिस मत्तार अल मजीना ने कहा कि दमकलकर्मियों ने एक बार जब आग पर काबू पा लिया, उसके बाद आग को फैलने से रोकने के लिए इमारत को ठंडा करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

आग से होटल का केवल बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। होटल में रह रहे सभी अतिथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों में कोई बच्चा नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि धुएं के कारण एक व्यक्ति को हृदयाघात हो गया, जिसे बाहर निकाल लिया गया। एक अन्य व्यक्ति थोड़ा बहुत झुलस गया, जबकि 14 लोग मामूली तौर पर घायल हुए।

दुनिया की सबसे लंबी इमारत बुर्ज खलीफा के सामने एक बड़ी आतिशबाजी की गई, जहां हजारों लोग इस नजारे को देखने के लिए मौजूद थे।

आतिशबाजी देखने गए एक पाकिस्तानी निवासी रियाज अहमद ने कहा कि बुर्ज खलीफा के दूसरी तरफ सबकुछ सामान्य था। लोगों ने आतिशबाजी का पूरा आनंद लिया।

उन्होंने कहा, “हमने आग को देखा, लेकिन वहां कोई भगदड़ या भीड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493