अदालती फैसले से पहले सलमान से मिलने पहुंचे मित्र

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में आज अदालत अपना फैसला सुनाएगी। इससे पहले मंगलवार रात फिल्म जगत में सलमान के दोस्त गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित उनके घर उनसे मिलने पहुंचे।

अभिनेता शाहरुख खान, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक डेविड धवन, सलमान की बहन अर्पिता और बहनोई आयुष सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों को मंगलवार रात सलमान के घर देखा गया।

सलमान कश्मीर में ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और वह सोमवार को घर वापस आए हैं।

मुंबई की सत्र अदालत 13 साल पुराने ‘हिट एंड रन’ मामले में बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी। 2002 की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

सलमान को पूर्वाह्न् 11.15 बजे अदालत पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं और इसके कुछ देर बाद फैसला आने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493