मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ में नजर आए अनुभवी अभिनेता रोनित रॉय ने कहा कि वह टेलीविजन पर ‘अदालत’ के वकील के.डी. पाठक के रूप में लौटने के लिए तैयार हैं, लेकिन निर्णय चैनल के अधिकारियों के हाथ में है।

‘अदालत’ के पहले सत्र में पांच सालों तक रोनित ने के.डी. पाठक की भूमिका निभाई। वह पिछले साल भी इस शो में नजर आए थे।
फिलहाल उनके प्रशंसक तीसरे सत्र के लौटने की संभावना जता रहे हैं। इस बारे में रोनित ने पिछले महीने संकेत दिए थे।
वहीं रोनित ने रविवार को दोबारा कहा, “अगर आप ‘अदालत 3’ चाहते हैं तो मैं तैयार हूं, लेकिन आप सोनी टीवी से पूछे। इसके निर्माता ही अंतिम निर्णय लेंगे।”
शो के पिछले सत्रों का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हुआ था।
इससे पहले रोनित ने ट्विटर पर लिखा, “सोनी टीवी से मेरी बात हुई है और हम दोनों ही ‘अदालत 3’ वापस लाने के लिए उत्साहित है।”
इस खबर पर उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपना उत्साह साझा किया था।
रोनित अभिनेता ऋतिक रोशन और अपने छोटे भाई रोहित रॉय अभिनीत ‘काबिल’ की सफलता से उत्साहित हैं। फिल्म भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “चार दिन में 50 करोड़ रुपये। धन्यवाद।”
dharmpath.com dharmpath