उप्र : आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई

महोबा, 29 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में श्रीनगर थाना के सिजरिया गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक बीमार किसान ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ ने यह जानकारी रविवार को दी।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने किसान के परिजनों के हवाले से बताया, “सिजरियां का किसान करन सिंह राजपूत (58) काफी समय से बीमार था, रुपयों का इंतजाम न होने से वह अपना इलाज नहीं करा पा रहा था। शनिवार रात वह कमरा बंद करके सोने चला गया। रविवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।”

उन्होंने बताया कि दरवाजा तोड़कर अंदर गई पुलिस को किसान का शव छत में लगी हुक से लटका मिला। सीओ ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493