अदा खान ‘परदेस में है मेरा दिल’ में शामिल हुईं

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री अदा खान धारावाहिक ‘परदेस में है मेरा दिल’ से जुड़ गई हैं और इसमें वह जल्द ही दर्शकों को एक ग्लैमरस महिला कारोबारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

अदा ने धारावाहिक की शूटिंग शुरू कर दी है। वह इसमें अहाना नामक महिला की भूमिका में है जो राघव (अर्जुन बिजलानी) व नैना की जिंदगी में दाखिल होती है।

अर्जुन ने एक बयान में कहा, “हम शूटिंग के बीच-बीच में काफी मजे करते हैं। अदा और मैं काफी समय से मित्र हैं। इस कार्यक्रम में उसके शामिल होने से नए मोड़ आ रहे हैं।”

‘परदेस में है मेरा दिल’ स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493