‘रंगून’ के नए गाने ‘टिप्पा’ में कंगना की ट्रेन-मस्ती

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘रंगून’ के निर्माताओं ने एक और जबरदस्त कदम थिरकाने वाला नया गाना ‘टिप्पा’ जारी किया है। इसमें कंगना ट्रेन में मस्ती करते दिखाई दे रही हैं। इससे पहले फिल्म से ‘ब्लडी हैल’, ‘ये इश्क है’ और ‘मेरे पिया गए इंग्लैंड’ जैसे शानदार गीत रिलीज हो चुके हैं।

‘टिप्पा’ विशाल और गुलजार के एलिस इन वंडरलैंड के पुराने शीर्षक गीत का रीमेक है। यह गाना आपको थिरकने को मजबूर कर देगा।

यह गीत ट्रेन में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत पर फिल्माया गया है। कंगना इस पूरे गाने में काफी खुश लग रही हैं। इसमें शाहिद कपूर भी हैं, लेकिन काफी गंभीर नजर आ रहे हैं।

यह गीत सुखविंदर सिंह, रेखा भारद्वाज, सुनिधि चौहान और ओएस अरुण ने गाया है। इसके बोल गुलजार ने दिए हैं।

‘रंगून’ सैफ अली खान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर के अभिनय से सजी एक रोमांचक त्रिकोणीय प्रेम पर आधारित है।

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी। यह नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेंमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला और वायाकॉम-18 मोशन पिक्च र द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493