अधूरे कारवां को वोटों की शक्ति से मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प करें : मायावाती

लखनऊ, 14 अप्रैल(आईएएनएस)। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्वीट के जरिए लोगों से एक अपील भी की है, जिसमें उन्होंने कहा कि अधूरे कारवां को वोटों की शक्ति से मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प करें।

बसपा मुखिया मायावती ने ट्वीट में लिखा, “परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित। देशवासियों व देश-दुनिया में फैले उनके करोड़ों अनुयाइयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं एवं उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के मानवतावादी मूवमेंट के अधूरे कारवां को वोटों की शक्ति से मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प।”

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि “एक व्यक्ति-एक वोट और हर वोट का एक समान मूल्य का अमूल्य संवैधानिक अधिकार देकर बाबा साहेब ने सदियों से शोषित-पीड़ित दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों आदि को अपना उद्धार/उत्थान/कल्याण स्वयं करने के लिए सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करने का आह्वान किया, जिसे हमें पूरा करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493