अनंतनाग में ग्रेनेड विस्फोट में 6 सुरक्षाकर्मी घायल

श्रीनगर, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को ग्रेनेड विस्फोट में छह सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बल के जवान अरवानी हलाके में स्थित हसनपुरा गांव में तलाशी अभियान के बाद लौट रहे थे, तभी लोगों के बीच छिपे आतंकियों ने उनपर हथगोला (ग्रेनेड) फेंका, जिसमें छह जवान जख्मी हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “जख्मी जवानों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह जवान और एक स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493