श्रीनगर, 11 मई (आईएएनएस)। कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को अलगाववादियों द्वारा किए गए एक ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस को बताया कि अनंतनाग जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पुराने कार्यालय में आंतकवादियों द्वारा किए एक ग्रेनेड हमले में एक पुलिस ड्राइवर घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेरेबंदी कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath