अनंतनाग में महबूबा के काफिले पर पथराव

श्रीनगर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के काफिले पर सोमवार को अनंतनाग जिले में पत्थरबाजों ने हमला कर दिया।

श्रीनगर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के काफिले पर सोमवार को अनंतनाग जिले में पत्थरबाजों ने हमला कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पीडीपी नेता खिरम गांव में दरगाह पर प्रार्थना करने के बाद लौट रही थीं। इसी बीच, अनंतनाग जिले के बिजबेहारा कस्बे की ओर जा रहे उनके काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

सूत्रों ने कहा कि इस घटना में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर ली ताकि पीडीपी अध्यक्ष की काफिले वहां से सुरक्षित निकल पाए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493