जम्मू-कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव स्थगित करने की मांग पर सवाल उठाया था. तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर कुछ राजनीतिक दलों ने मौसम का हवाला देकर मतदान टालने की मांग की थी. अब इस मांग को लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है. ECI ने जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट पर मतदान टल दिया है. जानकारी के मुताबिक, अब इस सीट पर छठे चरण यानि 25 मई को वोटिंग होगी.
dharmpath.com dharmpath