अनंतनाग विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून को

श्रीनगर, 21 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर की अनंतनाग विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून को कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का सात जनवरी को असामयिक निधन हो गया था, जिसके बाद से अनंतनाग सीट रिक्त है और वहां उपचुनाव कराना जरूरी है।

अधिकारी ने बताया, “अनंतनाग सीट के लिए मतदान 19 जून को होगा और मतगणना 22 जून को कराई जाएगी।”

चुनाव आयोग ने कहा कि इस उपचुनाव के लिए अधिसूचना 25 मई को जारी की जाएगी।

सईद की बेटी और जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती विधानसभा में प्रवेश करने के लिए इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

वर्तमान में वह संसद में दक्षिण कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493