अनंतनाग : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार देर रात बीजबेहारा कस्बे के बघंदर मोहल्ले को घेर लिया।

गुरुवार तड़के, आतंकवादियों को चेतावनी दी गई जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और जिले में ऐहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493