मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। निर्देशक-अभिनेता अनंत महादेवन ने अपनी अगली फिल्म ‘रफ बुक’ में नए कलाकारों को लिया है। उनका कलाकारों के लिए कार्यशालाएं आयोजित कराने में विश्वास नहीं है। यही वजह है कि शूटिंग शुरू करने से पूर्व उनके लिए बहुत कम कार्यशालाएं आयोजित कीं।

महादेवन ने इसके पीछे की वजह समझाते हुए कहा, “नए कलाकारों को विद्यार्थियों की भूमिका में लेने की एकमात्र वजह पर्दे पर उनकी बेचैनी एवं अनगढ़ता को कैद कर बयां करना है। हम उन्हें प्रशिक्षित या बंधा हुआ नहीं दिखाना चाहते थे।”
उन्होंने कहा, “इसलिए हमने उनके लिए सिर्फ किरदार को समझने में मदद करने के लिए कार्यशालाएं रखीं। हम तो यह भी नहीं चाहते थे कि वे अपने संवाद याद करें।”
फिल्म में चर्चित अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी हैं।
dharmpath.com dharmpath