अनछुए विषयों को उठाती हैं लघु फिल्में : सोनू निगम

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। लघु फिल्म ‘राख’ में गीत गा चुके गायक सोनू निगम ने कहा कि वर्तमान में लघु फिल्में कई ऐसे मुद्दों को उठा रही हैं जिन्हें अभी तक छुआ नहीं गया था।

सोनू ने यहां ‘राख’ की सफलता की पार्टी में कहा,”लघु फिल्में कई अनछुए पहलुओं को उठा रही हैं। मैंने फिल्म (राख) के लिए एक गीत गाया, जिसे लोगों ने पसंद किया। मैं फिल्म के संगीत की सराहना से खुश हूं।”

फिल्म में अभिनेता वीर दास ने नकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इससे पहले इस तरह का किरदार नहीं निभाया था।

वीर ने कहा,”फिल्म में मेरा किरदार ऐसा है, जो मैंने इससे पहले नहीं निभाया। यह ऐसा किरदार है, जो मैं काफी समय से निभाना चाहता था लेकिन मौका नहीं मिला।”

उन्होंने साथी कलाकार ऋचा चड्ढा की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, “वह फिल्म की आत्मा हैं। ऋचा इस फिल्म में बहुत सुंदर दिखी हैं।”

उन्होंने निर्देशक मिलाप जावेरी की लघु फिल्म करने के पीछे के कारणों का खुलासा किया।

उन्होंने कहा, “मैंने मिलाप के साथ ‘मस्तीजादे’ पर काम किया। इसके बाद जब उन्होंने इस तरह की फिल्म बनाने के बारे में बताया तो मैं हैरान हुआ। फिल्म की कहानी सुनने के पांच सेकेंड के अंदर मैंने हां बोल दिया।”

फिल्म एक प्रतिशोध की कहानी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493