जम्मू, 13 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के किस्तवाड़ जिले में रविवार को एक पैराग्लाइडिंग एक्सपीडिशन के दौरान एक स्विस नागरिक घायल हो गया।
जम्मू, 13 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के किस्तवाड़ जिले में रविवार को एक पैराग्लाइडिंग एक्सपीडिशन के दौरान एक स्विस नागरिक घायल हो गया।
पुलिस ने यहां कहा, “बोडो रिको एक पैराग्लाइडिंग एक्सपीडिशन के दौरान एक चट्टान से टकरा कर घायल हो गए। उनके पैर की हड्डी टूट गई।”
पुलिस ने कहा, “यह पर्यटक सात विदेशी पर्यटकों सहित अन्य नौ पैराग्लाइडरों के साथ इस जिले में आया था।”
पुलिस के अनुसार, प्रशासन विशेषीकृत इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से जम्मू भेजने का बंदोबस्त कर रहा है, क्योंकि इस इलाके में सड़क संपर्क का बुरा हाल है।
dharmpath.com dharmpath