न्यूयार्क, 13 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व शतरंज चैम्पियनशिप का दूसरा मुकाबला रूस के ग्रैंडमास्टर सेर्गेई कार्जाकिन और नोर्वे के मैगनस कार्लसेन के बीच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ।
इस टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबला का स्कोर दोनों खिलाड़ियों के बीच 1-1 रहा।
कार्जाकिन और कार्लसेन के बीच तीसरा मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। इसमें कार्जाकान काले मोहरों के साथ खेलेंगे।
कार्जाकान और कार्लसेन के बीच विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के 12 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मुकाबले 11 नवम्बर से शुरू हुए थे और 30 नवम्बर तक जारी रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath