नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अग्रणी बिस्कुट व कुकीज ब्रांड ‘अनमोल बेकर’ ने देश के उत्तरी व केन्द्रीय बाजारों में अपनी कुकीज रेंज, ‘मेलिजो’ को लॉन्च किया है।
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि मेलिजो कुकीज के लॉन्च के साथ अनमोल बिस्कुट ब्रांड उत्तर भारतीय एफएमसीजी बाजार के श्रेष्ठ कुकीज ब्रांड में शामिल हो गया है। कंपनी ने पश्चिम बंगाल व दिल्ली में कई फैक्ट्रियों का निर्माण करते हुए आधारभूत उत्पादन सुविधाओं में शानदार विस्तार किया है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक गोबिन्द राम चौधरी ने बताया, “पौष्टिक कुकीज रेंज के माध्यम से, अनमोल बिस्कुट ग्राहकों में एक विश्वसनीय व उत्तरदायी ब्रांड के रूप में जाना जाता है। मेलिजो कुकीज चार प्रकार के फ्लेवर, कोको ऑरेंज व चोको वेनिला, बटर व कोको कुकीज में उपलब्ध है। आज ‘अनमोल बिस्कुट’ पूर्व, उत्तर व मध्य भारत में सुस्थापित ब्रांड में से एक है और यह निर्यात बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बना रहा है।”
उन्होंने कहा , “हम ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट व गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने में विश्वास करते हैं। आज हम जिस भी स्तर पर पहुंचे हैं, वह हमारे लिए नए लक्ष्य तक पहुंचने का प्रेरणास्रोत है। हमारे लिए गर्व की बात यह है कि हमारे उत्पादों के सेवन से ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान आती है।”
dharmpath.com dharmpath