कश्मीर में पत्थरबाजी के दौरान पत्रकार घायल

श्रीनगर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। उड़ी से श्रीनगर लौट रहे मीडियाकर्मियों की कारों पर मंगलवार को दोपहर बाद प्रदर्शनकारयों ने पत्थरबाजी की जिसमें एक कश्मीरी पत्रकार घायल हो गया।

जी मीडिया के लिए काम करने वाले अनीस जरगार नाम के पत्रकार की पत्थर लगने से बांह में फ्रैक्चर हो गया।

अनीस ने आईएएनएस से कहा, “मैं दिल्ली से उड़ी हमले की खबर देने आए कुछ अन्य पत्रकारों के साथ जिस कार से यात्रा कर रहा था, उस पर कुछ लड़कों ने पत्थर फेंके। मैंने अपना सिर बचाया तभी एक पत्थर आकर मेरी बांह पर लगा जिससे मैं घायल हो गया।”

यह घटना श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर के एचएमटी इलाके में घटी।

अनीस ने कहा कि अन्य सभी संवाददाता सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साथ एक ओबी वैन थी।

कश्मीर में आतंकी संगठन हिजबुल मुहाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से उपद्रव जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493