अनाधिकारिक टेस्ट : पहले दिन भारत-ए के 4 बल्लेबाजों ने ठोके अर्धशतक

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), 16 नवंबर (आईएएनएस)। हनुमा विहारी (86), पार्थिव पटेल (नाबाद 79), मयंक अग्रवाल (65) और पृथ्वी शॉ (62) के अर्धशतकों की मदद से भारत-ए ने यहां खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को मेजबान न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 89.4 ओवर में पांच विकेट पर 340 रन का स्कोर बना लिया।

भारत-ए ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम को उसके ओपनरों पृथ्वी और मुरली विजय (28) ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर अच्छी शसुरुआत दी।

विजय ने 64 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए। उनके अलावा विहारी ने 150 गेंदों की पारी में आठ चौके, मयंक ने 108 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के जबकि पृथ्वी ने 88 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।

खेल का दिन खेल समाप्त होने के समय पार्थिव 111 गेंदों की नाबाद पारी में 10 चौके लगा चुके हैं। कप्तान अजिंक्या रहाणे ने 12 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड-ए की ओर से ब्लेयर टिकनर ने दो और काइल जेमिंसन, डग ब्रेसवेल और थियो वान वाइकोम एक-एक विकेट हासिल कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493