अनाधिकारिक टेस्ट : सिराज ने लिए 8 विकेट, आस्ट्रेलिया-ए 243 पर सिमटी

बेंगलुरु, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (59/8) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया-ए ने पहले गैर-अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन रविवार को आस्ट्रेलिया-ए की पहली पारी को 243 रन पर समेट दिया।

इंडिया-ए ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 12 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 41 रन बना लिए हैं और वह अभी मेहमान टीम के स्कोर से 202 रन पीछे हैं जबकि उसके पूरे 10 विकेट शेष हैं।

रविकुमार समर्थ 37 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 और मयंक अग्रवाल 35 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया-ए ने यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आस्ट्रेलिया-ए की टीम उस्मान ख्वाजा (127) के बेहतरीन शतक के बावजूद 243 रन ही बना सकी। ख्वाजा ने 228 गेंदों पर 20 चौके जड़े। मार्नस लाबुसचांज ने 105 गेंदों पर 11 चौके लगाए और 60 रन की पारी खेली।

कुर्टिस पेटरसन ने 31 रन का योगदान दिया। मेहमान टीम के सात बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच सके।

सिराज के अलावा कुलदीप यादव ने 63 रन पर दो विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493