प्रीमियर लीग : चेल्सी ने लगातार चौथी जीत दर्ज की

लंदन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। चेल्सी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के चौथे दौर के एक कड़े मुकाबले में शनिवार को यहां बोर्नमाउथ को 2-0 से हराते हुए इस सीजन की लगातर चौथी जीत दर्ज की।

बीबीसी के अनुसार, इस जीत के बाद चेल्सी तालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। वह शीर्ष पर मौजूद लिवरपूल से गोल अंतर से पीछे है।

पूरे मैच के दौरान चेल्सी ने गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाते हुए मेहमान टीम के गोल पर कई हमले किए लेकिन पहले हाफ में वह गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए। मेजबान टीम ने मैच के दौरान 73 प्रतिशत बॉल पोजेशन रखी।

दूसरे हाफ में भी चेल्सी ने दमदार शुरुआत की और विपक्षी टीम के बॉक्स के पास लगातार हलचल मचाई। 72वें मिनट में फारवर्ड खिलाड़ी प्रेडो को बॉक्स के बाहर गेंद मिली और उन्होंने शानदार गोल करते हुए चेल्सी को 1-0 की बढ़त दिला दी।

मैच के 85वें मिनट में बेल्जियम के ईडन हैजार्ड ने विपक्षी डिफेंडर को छकाते हुए दूसरा गोल दागा और मेजबान टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493