डेनियल क्रेग, रेचल वाइज के घर आई ‘लक्ष्मी’

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता डेनियल क्रेग और उनकी पत्नी रचेल वाइज की शादी के सात साल बाद उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है।

मेट्रो डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, रचेल ने शनिवार को एक बच्ची को जन्म दिया।

इससे पहले रचेल ने अप्रैल में ‘न्यूयार्क टाइम्स’ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने अपने गर्भवती होने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था, “मैं और डेनियम बहुत खुश हैं। हम एक बच्चे को अपने जीवन में लाने वाले हैं। उससे मिलने के लिए हम और इंतजार नहीं कर सकते। यह सब एक रहस्य की तरह है।”

क्रेग और वाइज के उनके पिछले साथियों से बच्चे हैं।

‘जेम्स बांड’ के अभिनेता क्रेग की बेटी 26 वर्षीय एला है, जबकि ‘कोंस्टेंट गार्डनर’ की अभिनेत्री रचेल का 12 वर्षीय बेटा हेनरी है। हेनरी के पिता निर्देशक डेरैन एरोनोफ्स्की हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493