‘अनारकली ऑफ आरा’ को लीक होने से बचाने में लगा हूं : संदीप कपूर (साक्षात्कार)

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। इस माह रिलीज हो रही फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ के कुछ दृश्यों के लीक होने से परेशान हुए निर्माता संदीप कपूर का कहना है कि वह फिल्म को लीक होने से बचाने के लिए हर तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। इस माह रिलीज हो रही फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ के कुछ दृश्यों के लीक होने से परेशान हुए निर्माता संदीप कपूर का कहना है कि वह फिल्म को लीक होने से बचाने के लिए हर तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

संदीप ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने फिल्म की पाइरेसी करने वाली 1900 गैर-कानूनी वेबसाइटों के खिलाफ चेन्नई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

स्वरा भास्कर अभिनीत फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ के निर्देशक अविनाश दास को कुछ दृश्यों के लीक होने के बाद पूरी फिल्म के लीक होने की चिंता सताने लगी है, क्योंकि इससे पहले ‘उड़ता पंजाब’ जैसी कुछ फिल्में रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई थीं।

फिल्म को लीक होने से बचाने के बारे में संदीप ने कहा, “इस घटना के बाद हमने निश्चित तौर पर कई कदम उठाए हैं, ताकि हमें इस तरह की स्थितियों का सामना न करना पड़े।”

संदीप ने कहा, “ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान निर्माता का होता है। हमने चेन्नई उच्च न्यायालय में 1900 गैर-कानूनी वेबसाइटों के खिलाफ याचिका दायर की है, ताकि हम इन वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा सकें। इससे फिल्मों की पाइरेसी रोकी जा सकेगी।”

निर्माता ने कहा कि इन वेबसाइटों का पता उन्होंने भारत में एक कंपनी के जरिये लगाया। यह कंपनी इसी चीज में पारंगत है। इस सप्ताह तक हमें उच्च न्यायालय से आदेश मिल जाएंगे।

फिल्म के लीक हुए दृश्यों के खिलाफ निर्माता ने दिल्ली पुलिस के पास एक एफआईआर दर्ज की है। इसमें हुई कार्रवाई के बारे में संदीप ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने हमारी शिकायत को आपराधिक शाखा (क्राइम ब्रांच) को भेजा है और इसमें तीन से चार दिनों का समय लगेगा। इस संदर्भ में पुलिस ने यूट्यूब को भी एक पत्र लिखा है।”

ऐसा सुना जा रहा है कि कई फिल्म निर्माता सेंसर बोर्ड के डर से अपनी फिल्मों के कुछ दृश्यों को स्वयं ही काट रहे हैं, ताकि उन्हें बोर्ड से प्रमाण-पत्र हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। इस फॉर्मूले को अपनी फिल्म पर अपनाने के बारे में संदीप कपूर ने कहा, “मैंने फिल्म के कुछ दृश्य काटे हैं। इसको लेकर मेरा निर्देशक अविनाश और अभिनेत्री स्वरा भास्कर से विवाद भी हुआ था।”

संदीप ने कहा, “मुझे पता था कि इन दृश्यों के लिए सेंसर बोर्ड से स्वीकृति नहीं मिलेगी और इसलिए, मैंने इन्हें काटकर ही प्रमाण के लिए सेंसर के पास भेजा। एक निर्माता के तौर पर मैं किसी भी किस्म का खतरा मोल लेना नहीं चाहता।”

निर्माता ने कहा कि सेंसर ने इसके बाद भी फिल्म के कुछ शब्दों को काटा और इसका विरोध करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर इसका विरोध होता है, तो फिल्म का रिलीज होना अटक जाता है। ऐसे में मैंने जो निवेश किया है, उसे निश्चित तौर पर खतरा होता। मैं इस प्रकार की स्थितियों का सामना नहीं करना चाहता। इसलिए, सेंसर बोर्ड ने जो भी कहा, मैंने माना है।”

सेंसर बोर्ड द्वारा लगाए गए कट के खिलाफ फिल्मों के निर्देशकों के विरोध को सही ठहराते हुए संदीप ने कहा, “उनका विरोध गलत नहीं है। इससे फिल्म भी प्रभावित होती है, लेकिन फिल्म का समय पर रिलीज न होना निर्माता के लिए नुकसानदेह होता है। हिंदुस्तान में आपको अगर फिल्म रिलीज करनी है, तो आपको सेंसर बोर्ड की माननी होगी।”

स्वरा भास्कर अभिनीत फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। इसमें पंकज त्रिपाठी और संजय मिश्रा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493