नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आज (मंगलवार) सुबह धूप खिली रही। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे यहां वातावरण में आद्र्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।
इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath