अनिल अंबानी राजस्थान में 60 हजार करोड़ रुपये निवेश करेंगे

जयपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने गुरुवार को कहा कि राजस्थान में 6,000 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए 60 हजार करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है। परियोजना 30 हजार एकड़ क्षेत्र में फैला होगा।

रिसर्जेट राजस्थान पार्टनरशिप समिट में अंबानी ने कहा, “हमने राजस्थान को देश में अपने सौर विकास केंद्र के रूप में चुना है। सौर पार्क का विकास राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉर्प की साझेदारी में किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि रिलायंस समूह ने काफी पहले ही नवीकरणीय ऊर्जा, दूरसंचार, सड़क, वित्तीय सेवा और मनोरंजन क्षेत्र में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश कर लंबी अवधि के निवेशक और साझेदार होने का परिचय दिया है।

व्यवसाय से इतर अंबानी ने कहा कि समूह जल्द ही धीरूभाई अंबानी मेमोरियल ट्रस्ट के कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी कार्यक्रम ‘हार्मनी होम फॉर सिल्वर्स’ पर अमल शुरू करेगा। अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को विश्वस्तरीय सुविधा दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493