अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए केरल में बागान श्रमिक

तिरुअनंतपुरम, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल में बागान श्रमिक दैनिक मजदूरी 500 रुपये करने की मांग के समर्थन में अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

तिरुअनंतपुरम, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल में बागान श्रमिक दैनिक मजदूरी 500 रुपये करने की मांग के समर्थन में अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

हड़ताल का आह्वान शनिवार को किया गया। प्लांटेशन लेबर कमेटी की दिन भर चली बैठक में कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद यह आह्वान किया गया।

इस हड़ताल में चाय बागान कन्नड़ देवन हिल्स प्लांटेशन कंपनी की 10 हजार महिला श्रमिक शामिल नहीं हैं।

इन महिलाओं ने हाल ही में बिना किसी ट्रेड यूनियन के समर्थन के अपनी बोनस की लड़ाई जीती थी। इनकी हड़ताल नौ दिन चली थी और प्रबंधन को इन्हें 20 फीसदी बोनस देने पर राजी होना पड़ा था।

इन महिला श्रमिकों का कहना है कि ट्रेड यूनियन नेता कंपनियों के प्रबंधन से मिले हुए हैं।

एक महिला मजदूर ने बताया, “हम आज (सोमवार को) काम पर आए थे लेकिन ट्रेड यूनियन ने हमें काम नहीं करने दिया। लेकिन, कुछ चाय बागानों में महिला मजदूर काम कर रही हैं।”

मजदूरों की मांग है कि इस वक्त 231 रुपये की दैनिक मजदूरी मिल रही है जिसे बढ़ाकर 500 रुपये किया जाए।

केरल की एसोसिएशन आफ प्लांटर्स ने मजदूरों की मांग को मानने से इनकार कर दिया है।

मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार को मसले का समाधान निकल आएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493