अनुज संग काम करना मजेदार : अदिति गुप्ता

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अदिति गुप्ता का मानना है कि अभिनेता अनुज सचदेवा मजेदार और मेहनती हैं।

अदिति ने कहा, “हाल ही में, अनुज और मैंने वेब श्रृंखला ‘बिन बुलाए मेहमान’ के लिए शूटिंग की। हर दृश्य की शूटिंग के बाद वह मुझे हंसाते थे, शूटिंग के अंत में हम डांस करते और मजे करते। वह मेहनती भी हैं।”

उन्होंने कहा, “उनके साथ काम करना मेरी सबसे अच्छी यादों में से एक रहेगा। मुझे उनके साथ दोबारा काम करना अच्छा लगेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493