‘ऑस्टिन पावर्स’ के अभिनेता वर्न ट्रॉयर अस्पताल में भर्ती

लॉस एंजेलिस, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘ऑस्टिन पावर्स’ में मिनी-मी का किरदार निभाने वाले अभिनेता वर्न ट्रॉयर अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि वह जहर के प्रभाव में हैं।

उन्हें सोमवार रात अस्पताल ले जाया गया।

‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, लॉस एंजेलिस दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें रात के समय अभिनेता के नॉर्थ हॉलीवुड स्थित घर से टेलीफोन आया था।

पुलिस ने निजता कानूनों के कारण ट्रॉयर की पहचान और कथित तौर पर जहर की प्रकृति की पुष्टि नहीं कर सकती, हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया था।

अभिनेता के एक दोस्त ने फोन किया था। कहा जा रहा है कि उन्होंने ही पुलिस को बताया कि ट्रॉयर ‘बेहद परेशान नशे में और खुदकुशी करने की कोशिश में हैं।’

ट्रॉयर के प्रतिनिधि ने इंस्टाग्राम पर यह खबर डाली और लोगों से उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।

शराब की लत से जूझ रहे ट्रॉयर को एक साल पहले भी इस तरह की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें एक पुनर्वास उपचार प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493