मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री एवं सांसद किरण खेर का कहना है कि पति अनुपम खेर के खुद पर हंसने की क्षमता उन्हें बखूबी पसंद है।
किरण ने ट्वीट कर कहा, “मुझे अनुपम का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत पसंद है और उनकी खुद पर हंसने की कला।”
किरण ने अनुपम के उस ट्वीट पर अपने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें अनुपम ने कहा था कि ट्विटर पर लगभग 130,000 फॉलोअर्स को खोने पर वह काफी दुख और चिंता में है। उन्होंने अपनी दृष्टिक्षमता पर भी सवाल उठाए थे।
dharmpath.com dharmpath