ह्यूस्टन, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर को टेक्सास राज्य ने ‘सीनेट प्रोक्लेमेशन’ से सम्मानित किया है। अनुपम ने अपने नाटक ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ को लेकर अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं।
अनुपम ने टेक्सास के सीनेट के लिए ट्विटर पर धन्यवाद कहा और इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर भी साझा की।
फिल्म ‘द शौकीन्स’ को अभिनेता ने तस्वीर के साथ लिखा, “मुझे ‘सीनेट प्रोक्लेमेशन’ के साथ सम्मानित करने के लिए टेक्सास राज्य का धन्यवाद। मैं खुश और कृतज्ञ हूं।”
अगस्त में अनुभवी अभिनेता को लैंगिग समानता के लिए ‘हीफॉरशी’ अभियान के लिए संयुक्त राष्ट्र का दूत नियुक्त किया गया था।
dharmpath.com dharmpath