डर्बीशायर ने कीवी खिलाड़ी नील ब्रूम से करार किया

लंदन, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। काउंटी क्लब डर्बीशायर ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नील ब्रूम के साथ करार किया है। यह करार दो साल का है।

लंदन, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। काउंटी क्लब डर्बीशायर ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नील ब्रूम के साथ करार किया है। यह करार दो साल का है।

ब्रूम के पास इंग्लिश पासपोर्ट है और वह डर्बीशायर के साथ तीन फारमेट में खेलेंगे। कीवी बल्लेबाज हामिश रदरफोर्ड भी डर्बीशायर के लिए ही काउंटी क्रिकेट खेलते हैं।

ब्रूम ने अपने दे के लिए 22 एकदिवसीय और 10 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने अपना अंतिम टी-20 मैच 2013 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

इसके अलावा ब्रूम ने अपने देश के लिए अंतिम एकदिवसीय मैच 2010 में खेला था। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 71 रन रहा है।

डर्बीशायर के मुख्य कोच ग्रीम वेल्च ने ब्रूम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने बल्लेबाज क्रम में मजबती लाना चाहते हैं और इस दिशा में ब्रूम का अनुभव क्लब के काफी काम आएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493