अनुपम खेर फिलिप नोयस से मिली प्रशंसा से अभिभूत

सिडनी, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि आस्ट्रेलियाई फिल्म निर्देशक फिलिप नोयस से मिली प्रशंसा से वह बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे हैं।

सिडनी, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि आस्ट्रेलियाई फिल्म निर्देशक फिलिप नोयस से मिली प्रशंसा से वह बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे हैं।

अनुपम ने मंगलवार रात फिलिप के साथ संवाद का एक वीडियो साझा किया।

अनुपम ने ट्वीट किया, “आस्ट्रेलियाई एकेडमी ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन आर्ट्स (एएसीटीए) की पार्टी में दिग्गज फिल्म निर्माता फिलिप नोयस से प्रशंसा मिलना सम्मान की बात है। उनकी प्रशंसा से मैं अद्भुत महसूस कर रहा हूं। मैं उनका लंबे समय तक प्रशंसक रहा हूं। सर मेरी अगली फिल्म की सराहना के लिए आपका धन्यवाद।”

एएसीटीए की प्राथमिक भूमिका देश के सर्वोच्च एएसीटीए पुरस्कारों के माध्यम से आस्ट्रेलिया की फिल्म और टेलीविजन प्रतिभाओं को पहचानना, प्रोत्साहित करना और बढ़ावा देना है। यह पुरस्कार ऑस्कर और ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) के समान ही दर्जा रखता है।

अनुपम ने आस्ट्रेलिया के डबिंग स्टूडियो से खुद की एक तस्वीर भी साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “2018 की एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म की सिडनी में डबिंग पूरी की। मुझे इस फिल्म पर गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493