‘बेपनाह’ में दिखेंगी परिणीता बोरठाकुर

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीता बोरठाकुर धारावाहिक ‘बेपनाह’ के साथ एक बार फिर छोटे पर्दे का रुख कर रही हैं। उन्होंने कुछ व्यक्तिगत कारणों से इस वर्ष की शुरुआत में ‘मेरी दुर्गा’ को अलविदा कह दिया था।

परिणीता ने कहा, “मैं टेलीविजन पर वापसी कर रही हूं और आज (बुधवार) से शूटिंग शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे इस चैनल (कलर्स) के साथ काम करने में काफी मजा आया था, और उनके साथ एक बार फिर काम का मौका मिला है। उम्मीद है कि इस शो में काम के लिए मुझे लोगों से वही प्यार मिलेगा।”

‘स्वरागिनी – जोड़ें रिश्तों के सुर’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होता है।

परिणीता इसमें अभिनेता हर्षद चोपड़ा (नायक) की मां की भूमिका निभाएंगी और अभिनेता राजेश खट्टर भी उनके साथ नजर आएंगे।

उन्होंने कहा, “मेरे किरदार का नाम अंजना हुड्डा है। वह मुख्य अभिनेता की मां की भूमिका है। यह बहुत दिलचस्प किरदार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493