अनुपम ने ‘लव सोनिया’ की शूटिंग की पूरी

जयपुर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म ‘लव सोनिया’ की शूटिंग पूरी कर ली है और इसे ‘अद्भुत और सुखद’ अनुभव बताया।

अनुपम (61)ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ यह खबर साझा की।

अनुपम ने सोमवार रात ट्विटर पर लिखा, “डेविड वुमार्क और तबरेज नूरानी की फिल्म ‘लव सोनिया’ के अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। कितना अद्भुत और सुखद अनुभव था।”

अनुपम को बड़े पर्दे पर इससे पहले सलमान खान अभिनीत ‘प्रेम रतन धन पायो’ में देखा गया था। उन्होंने ‘लव सोनिया’ के लिए यहां समोदे पैलेस में शूटिंग की।

वुमार्क की इंडो-अमेरिकन फिल्म में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी प्रमुख भूमिका में हैं।

वुमार्क इससे पहले ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी फिल्म बना चुके हैं।

तबरेज निर्देशित ‘लव सोनिया’ में वैश्विक तौर पर मानव तस्करी की क्रूर वास्तविकताओं को दिखाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493