नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम को आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ में एक क्रिकेट खिलाड़ी का किरदार निभाते देखा जाएगा।
अभिनेता का कहना है कि उन्हें खेल पसंद है और वह हमेशा से ही क्रिकेट खिलाड़ी बनना चाहते थे।
साकिब ने फोन पर मुंबई से आईएएनएस को बताया, “देखिए ‘ढिशूम’ पहले रिलीज होगी, तो इस फिल्म के लिए मेरा उत्साह काफी उच्च स्तर पर है। इसमें मैं एक क्रिकेट खिलाड़ी का किरदार निभा रहा हूं। मेरे जीवन का पहला प्यार क्रिकेट है। मैं हमेशा से क्रिकेट खिलाड़ी बनना चाहता था।”
रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ढिशूम’ में वरुण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नाडीज भी हैं।
साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी। साकिब का कहना है कि यह फिल्म मेरे लिए काफी खास है।
साकिब ने आगे कहा, “जब ‘दोबारा’ फिल्म के रिलीज होने की बारी आएगी, तो मैं काफी उत्साहित रहूंगा और इसके पीछे कई सारे कारण हैं। यह पहली फिल्म है, जिसमें मैं और हुमा एक साथ काम कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath