अनुपम ने ‘सारांश’ के लिए महेश भट्ट का आभार जताया

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी पहली फिल्म ‘सारांश’ के निर्देशक महेश भट्ट का आभार जताया है। दिग्गज अभिनेता का कहना है कि उन्हें भट्ट के बैनर की वर्षगांठ में शामिल होने पर खुशी महसूस हुई है।

महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के बैनर ‘विशेष फिल्म्स’ ने रविवार को 30 साल पूरे कर लिए।

अनुपम ने सोमवार सुबह ट्विटर पर महेश, मुकेश, सलीम खान, श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनु मलिक, पूजा भट्ट और डिनो मोरिया के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

अनुपम ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “‘विशेष फिल्म्स के 30 साल पूरे होने के जश्न का हिस्सा होने पर खुशी है। महेश भट्ट साहब ‘सारांश’ के लिए हमेशा आपका आभारी रहूंगा।”

महेश ने इसके जवाब में लिखा, “अनुपम जब कोई व्यक्ति जिंदगी में कृतज्ञता को महत्व देता है तो दुनिया बेहतरीन लगने लगती है। मैं अपनी यात्रा में शामिल होने के लिए आपको धन्यवाद देता हूं।”

अनुपम ने महज 28 साल की उम्र में ‘सारांश’ में एक मध्यम वर्गीय सेवानिवृत्त मराठी व्यक्ति की भूमिका निभाई थी, जिसके बेटे की मौत हो जाती है।

अनुपम को फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए न केवल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था, बल्कि फिल्म को 1985 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म वर्ग में अकेडमी अवॉर्ड के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर भी चुना गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493