वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जेयर्ड कुश्नर इराक में हैं। वह इस सप्ताहांत इराक की यात्रा पर गए हैं और उनके इसी सप्ताह अमेरिका लौटने की उम्मीद है।
सीएनएन के मुताबिक, एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद कुश्नर को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जोसेफ डनफोर्ड ने आमंत्रित किया था और वह उनके साथ हैं।
अधिकारी ने हालांकि यह नहीं बताया कि इराक यात्रा के दौरान कुश्नर कहां-कहां जाएंगे?
ट्रंप प्रशासन में विदेशी मामलों के सलाहकार का पद ग्रहण करने के बाद यह जेयर्ड का पहला इराक दौरा है।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने कुश्नर के इराक जाने की खबर सबसे पहले दी थी।
ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच इस सप्ताह होने वाली बैठकों में कुश्नर की अहम भूमिका हो सकती है।
हालांकि, स्वास्थ्य बिल अटकने के बाद कुश्नर के स्कीइंग के लिए जाने की वजह से ट्रंप के खफा होने की खबरें भी सामने आई थीं।
कुश्नर के व्हाइट हाउस में अन्य कार्यो के अलावा उन्हें मध्य-पूर्व शांति दूत के रूप में भी अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका के पति कुश्नर ट्रंप प्रशासन के शुरुआती सप्ताह से ही राष्ट्रपति के भरोसेमंद के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
dharmpath.com dharmpath