अनुभव की अगली थ्रिलर में ऋषि व तापसी नजर आएंगे

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुभव सिन्हा जीवन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्म ‘मुल्क’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें ऋषि कपूर और तापसी पन्नू मुख्य कलाकार होंगे।

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुभव सिन्हा जीवन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्म ‘मुल्क’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें ऋषि कपूर और तापसी पन्नू मुख्य कलाकार होंगे।

यह फिल्म एक संयुक्त परिवार की कहानी पर आधारित है जो भारत के एक छोटे से शहर में रहते हैं। फिल्म में एक परिवार के षडयंत्र में उलझने और उससे बाहर निकलकर अपने सम्मान को वापस हासिल करने की कहानी को दिखाया जाएगा।

बनारस मीडिया वर्क्‍स के संस्थापक अनुभव ने एक बयान में कहा, “मैं 10 साल बाद थ्रिलर फिल्म कर रहा हूं। मैंने जो कुछ भी पहले किया है यह उससे काफी अलग होगा।”

‘दस’ और ‘कैश’ जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके अनुभव ने कहा, “मैं बहुत सालों बाद अपनी जड़ों में वापस लौट रहा हूं। यह मेरे लिए मेरे शहर जाने जैसा है और यह भावात्मक रूप से संतोषजनक है।”

इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी और यह वाराणसी व लखनऊ में शूट होगी। इसकी 2018 के शुरुआत में रिलीज होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493