अभिनेता लियोनार्ड लैंडी नहीं रहे

लॉस एंजेलिस, 28 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमेडी सीरीज ‘अवर गैंग’ में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता लियोनार्ड लैंडी का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

लॉस एंजेलिस, 28 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमेडी सीरीज ‘अवर गैंग’ में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता लियोनार्ड लैंडी का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, झाइयों वाले चेहरे और बड़े कानों के लिए पहचाने जाने वाले लैंडी ‘अवर गैंग’ में दिखाई दिए। उन्होंने वर्ष 1938 के ‘फीड एम एंड वीप’ से करियर की शुरुआत की थी।

‘अवर गैंग’ कॉमेडी लघु फिल्मों की सीरीज है। यह गरीब पड़ोसी बच्चों के रोमांच पर आधारित है। यह श्रृंखला 1922 में शुरू हुई।

वर्ष 1950 में कॉमेडी श्रृंखला ‘द लिटिल रास्कल्स’ के नाम से टेलीविजन पर फिर लौटी।

‘अवर गैंग’ में 41 बाल कलाकार थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493