मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुराग बासु की अनुपस्थिति में रियेलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर-2’ को फिल्मकार साजिद खान ने जज किया।
मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुराग बासु की अनुपस्थिति में रियेलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर-2’ को फिल्मकार साजिद खान ने जज किया।
सरस्वती पूजा में व्यस्त होने के चलते अनुराग शूटिंग का हिस्सा नहीं बन सके। पिछले सप्ताह साजिद की बहन व फिल्मकार फराह खान भी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो में अतिथि के तौर पर शामिल हुई थीं।
साजिद ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि खान परिवार ‘सुपर डांसर चैप्टर-2’ को पूरी तरह से अपने हाथ में लेने के लिए तैयार है। पिछले सप्ताह, मेरी बड़ी बहन फराह खान, जिन्हें मजाक में मैं अपना बड़ा भाई कहता हूं, वह यहां थीं और आज मैं अपने प्रिय दोस्तों शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और गीता कपूर के साथ शो जज करके बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”
साजिद ने कहा कि अनुराग बासु की जज की कुर्सी पर बैठकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। वह (अनुराग) एक अच्छे इंसान और फिल्मकार हैं। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में इस शो में आते रहना चाहते हैं और इसकी वजह यह नहीं है कि उन्होंने अनुराग की जगह ली है, बल्कि इसलिए कि वह इस शो के प्रशंसक हैं।
dharmpath.com dharmpath