अनुराग की ‘रमन राघव 2.0’ का प्रीमियर कॉन्स 2016 में

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ को आगामी कॉन्स फिल्मोत्सव के 69वें संस्करण में दर्शाया जाएगा।

यह फिल्म 1960 के दशक में मुंबई में हत्याएं करने वाले सीरियल किलर रमन राघव पर आधारित है।

कश्यप ने मंगलवार को ट्विटर पर इसके बारे में जानकारी दी।

निर्देशक ने ट्वीट किया, “कॉन्स फिल्मोत्सव में ‘कॉन्स डॉयरेक्टर्स फोरनाइट’ में ‘रमन राघव 2.0’ का प्रीमियर।”

इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी को राघव के किरदार में देखा जाएगा। नवाजुद्दीन के साथ इस फिल्म में विकी कौशल भी हैं।

कॉन्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव की शुरुआत 11 मई को होगी, जो 22 मई तक जारी रहेगा।

इस महोत्सव में ‘रमन राघव 2.0’ का प्रीमियर 27 मई को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493